फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gym Conversion Case: Police File 6,000-Page Charge Sheet

जिम में धर्मांतरण मामले : पुलिस ने 6000 पेज की चार्जशीट दायर की

Fri, 08 May 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gym Conversion Case: Police File 6,000-Page Charge Sheet
जिले के पांच जिम में लड़कियों को ब्लैकमेल कर धर्मांतरण करने का है आरोप
विज्ञापन

10 आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज चुकी है पुलिस
मिर्जापुर। जिम में महिलाओं से दोस्ती के बाद उनकी अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करने और धर्मांतरण करने के मामले में पुलिस ने छह हजार पेज की चार्जशीट (आरोप पत्र) कोर्ट में प्रस्तुत की है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की जिला जज के यहां से पहले ही जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। मजिस्ट्रेट न्यायालय में आरोप पत्र पेश होने के बाद अब गवाहों के बयान आदि दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

देहात कोतवाली में 19 जनवरी को दो युवतियों ने जिम में धर्मांतरण कराने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें केजीएन (ख्वाजा गरीब नवाज) की तीन शाखा, बी फिट और आयरन फायर जिम में आने वाली लड़कियों से दोस्ती कर जिम संचालक व ट्रेनर उनका अश्लील वीडियो बनाकर पैसा वसूलते थे। उन्हें बुरका पहनाकर, मजार पर ले जाकर कलमा पढ़कर धर्मांतरण का दबाव बनाते थे। मामले में पुलिस ने पहले आठ लोगाें पर प्राथमिकी दर्ज की। मामले में पहले चार आरोपी पकड़े गए। आरोपियों में मोहम्मद शेख अली आलम निवासी नटवां मिल्लत नगर कोतवाली कटरा, फैजल खान निवासी गोसाईं तालाब मस्जिद के पास कोतवाली शहर, जहीर और शादाब को गिरफ्तार किया। इसके बाद आयरन फायर जिम के संचालक जीआरपी सिपाही इरशाद और फरीद अहमद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुख्य आरोपी इमरान खान को पकड़ने के लिए लुक आउट नोटिस जारी की थी। दिल्ली एयरपोर्ट से 25 हजार इनामी इमरान खान को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने वाले मौलवी खलीलुर्रहमान को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी इमरान के भाई और नौवें आरोपी अशफाक उर्फ लकी अली फरार चल रहा था। पुलिस ने 14 मार्च को अशफाक उर्फ लकी खान और उसके मौसेरे भाई साहिल को गिरफ्तार किया। सभी की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के के बाद जनपद न्यायाधीश के यहां से जमानत अर्जी खारिज की जा चुकी है। देहात कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 18 अप्रैल को इस बड़े मामले में छह हजार पन्ने का आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। अब मजिस्ट्रेट कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन


वर्जन
जिम में धर्मांतरण मामले में विवेचना पूरी करने के बाद देहात कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित की है।
नितेश सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed