फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gurunanak Dev's Prakash Utsav celebrated with pomp

Mirzapur News: धूमधाम से मनाया गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव

Sun, 17 Dec 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Gurunanak Dev's Prakash Utsav celebrated with pomp
चुनार। गंगेश्वरनाथ स्थित गुरूद्वारा गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में शनिवार को गुरुनानक देवजी का 554 वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह गुरुद्वारे में विभिन्न स्थानों से आएं वैरागी जत्था ने सबद कीर्तन किया। इसके बाद दोपहर में आयोजित सत्संग एवं लंगर में सिक्ख समुदाय सहित अन्य लोगों ने भाग लिया और जमकर लंगर छका। शाम को नगर के सराय टेकौर मुहल्ले से शोभा यात्रा निकली। जिसमें पंच प्यारे नंगी तलवारों को लेकर आगे आगे चल रहे थे। इस दौरान मिर्जापुर, सोनभद्र, पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर से आए समुदाय के लोगों ने शस्त्र प्रदर्शन कर विभिन्न करतब दिखलाया। शोभायात्रा टेकौर से निकलकर भरपुर, सर्राफा बाजार, चौक बाजार गोला बाजार से होते हुए पुनः गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान गुरूद्वारा समिति के अध्यक्ष चतरपाल सिंह, सत्येन्द्र पाल, महेन्द्र पाल, प्रिंस सिंह, अमन सहित समुदाय के तमाम महिला पुरूष शोभायात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed