फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Guru Purnima is today, thousands of heads will bow at the feet of the Guru for worship

Mirzapur News: गुरु पूर्णिमा आज, वंदना के लिए गुरु की चरणों में झुकेंगे हजारों शीश

Thu, 10 Jul 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Guru Purnima is today, thousands of heads will bow at the feet of the Guru for worship
गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर विभिन्न आश्रम, मठ और मंदिरों की तरफ जाने वाले मार्ग पूरे दिन गुलजार रहे। पैदल, वाहन से आश्रमों की ओर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा पर हजारों शिष्य गुरु की चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लेंगे। विंध्य क्षेत्र में सभी होटल, धर्मशाला श्रद्धालुओं से पटे रहे। गुरु दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग एक दिन पहले ही डेरा डाल दिए।
विज्ञापन

विंध्याचल, महुवारी स्थित देवरहा हंस बाबा के दर्शन के लिए आश्रम में श्रद्धालु डटे रहे। सक्तेशढ़ में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर परमहंस आश्रम में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। सत्संग हाॅल में दर्शन देने के साथ ही स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के प्रवचन से भक्त निहाल हो गए।आश्रम परिसर में सत्संग हाॅल में सुबह से ही भक्त गुरु महाराज का दर्शन करने के लिए पहुंचे। महाराजश्री ने सबको दर्शन देने के साथ ही प्रवचन दिया।
विज्ञापन



सक्तेसगढ़ आश्रम : पांच जोन, 16 सेक्टर में बांटा गया

गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर परमहंश आश्रम मेला क्षेत्र को पांच जोन, 16 सेक्टर में बांटा गया। 470 पुलिस अधिकारी, सिपाही, होमगार्ड और दो कंपनी पीएसी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात की गई है। चुनार के सक्तेशगढ़ चौकी के अंतर्गत परमहंस आश्रम पर गुरु पूर्णिमा पर लगने वाले मेले में एक एडिशनल एसपी, तीन सीओ, 10 थाना, 5 चौकी प्रभारी, 63 निरीक्षक, उप निरीक्षक, 116 हेड कांस्टेबल, 55 महिला कांस्टेबल, चार उप निरीक्षक टीपी, 35 टेक्निकल पुलिस, 75 होमगार्ड, दो कंपनी पीएसी, दो फायर टेंडर की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही मार्गों पर राजगढ़ तिराहा पर 3 सेक्शन पीएससी, 3 सेक्शन दुर्गा जी मोड़ पर, डेढ़ सेक्शन दर्शन स्थल के प्रवेश द्वार पर, 3 सेक्शन सिद्धनाथ दरी, डेढ़ सेक्शन महुआरिया मोड, 3 सेक्शन जौगढ़ तिराहा, डेढ़ सेक्शन दर्शन निकास द्वार पर सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ मड़िहान तहसील, चुनार तहसील, नरायनपुर, राजगढ़ व पहाड़ी ब्लाक के अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed