फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gum martyrdom, anger on terrorism

शहादत से गम, आतंकवाद पर गुस्सा

Tue, 20 Sep 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 20 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Gum martyrdom, anger on terrorism
श्रद्धांजल‌ि
जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सैना के कैंप पर आतंकवादी हमले की चारों तरफ कड़ी निंदा की और विरोध प्रदर्शन किया। सैनिकों की शहादत पर लोगों ने गम का इजहार किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।  
विज्ञापन


बथुआ के निवासियों ने सोमवार को सेप्टन मिल तिराहे पर जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना के कैंप पर किए गए आतंकवादियों के हमले की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आतंकवादी देश पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस दौरान नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि देश को विश्वास है कि प्रधानमंत्री इस कायर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देंगे। कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का अड्डा बन चुका है। पूरे विश्व के लिए खतरा बन चुका है। शिवलाल सोनकर ने कहा कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं। पाकिस्तान का इलाज भी इसी नीति के तहत किया जाना चाहिए। पुतला फूंकने वालों में रामबाबू, सोनू केसरी, सोनू मौर्य, रवि मोदनवाल, सूरज सोनकर, रामबाबू, सोनू केसरी, सोनू मौर्य,रवि मोदनवाल शामिल रहे।
विज्ञापन


 उधर चुनार में लोगों ने जुलूस निकाल कर पाकिस्तान के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और रस्तोगी तिराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान आतंकी हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की  गई। हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोगों ने सरकार से मांग की कि जल्दी ही इस हमले का माकूल जवाब दिया जाय। पुतला फूंकने वालों में बचाऊ लाल सेठ, नंदलाल केशरी, डीके अवस्थी, अंकित पटेल, अभिलाष राय, बबलू सेठ, संतोष गुप्ता आदि शामिल रहे। वहीं चुनार में ही वकीलों ने आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आतंकवादी हमले के विरोध में कांग्रेसजनों ने गिरधर के चौराहे पर प्रदर्शन किया। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेता अमिताभ पांडेय ने कहा कि पठानकोट में हमला और जम्मू कश्मीर के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में लगातार आतंकवादी हमले आए दिन हमले हो रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले कहा था कि हमारी सरकार बनने पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, जो खोखला साबित हो रहा है। छोटे खान, पशुपतिनाथ अग्रवाल, विजय कसेरा, दीनानाथ मिश्र, निक्शय पांडेय, रामसहाय सिंह, मनोज विश्वास, मनोज गुप्त, अमरचंद कसेरा, मालती उपाध्याय, जय सिंह, गोपाल तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed