मिर्जापुर। राम नवमी पर 30 मार्च को नगर में निकलने वाले श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा के पूर्व सोमवार को नगर में मोटर साइकिल जन जागरण यात्रा निकाली गई। माथे पर तिलक, हांथ में धर्म ध्वजा फहराते युवाओं का जत्था नगर के विभिन्न मार्गो पर भ्रमण करते हुए संगमोहाल मंदिर पहुंचा। जन जागरण यात्रा में शामिल युवाओं के जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष से नगर भक्ति के रंग में सराबोर रहा। जन जागरण यात्रा रेलवे स्टेशन परिसर से शुरु होकर संगमोहाल, कटरा कोतवाली, कच्ची सड़क, रतनगंज, तेलियागंज, डंकीनगंज चौराहा, पक्की सराय, घंटाघर, बसनहीं बाजार, धुंधी कटरा, गुड़हट्टी चौराहा, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, गणेशगंज, मुसफ्फरगंज, इमामबाड़ा, टेढ़ी नीम, त्रिमोहानी, तिवरानी टोला, संकटमोचन, रमई पट्टी, पुलिस लाइन, पांडेयपुर चौराहा, तहसील रोड़, महुवरिया, गिरधर का चौराहा, बेलतर, चौबेटोला, कटरा बाजीराव होते हुए संगमोहाल हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे भाजपा प्रदेश कार्य समिति संस्थापक मनोज श्रीवास्तव, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र शुक्ल, कार्यक्रम संयोजक रविशंकर साहू, राज माहेश्वरी, महेश तिवारी आदि चल रहे थे। नन्हे तिवारी, आमोद चौधरी, विनय मिश्रा, अंकज, बजरंग दल संयोजक प्रवीण मौर्य, कार्यक्रम प्रभारी मनोज दमकल, शिवांशु सिंह आदि शामिल रहे।