फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ground water recharge will be done through check dams and ponds

चेकडैम व तालाबों से होगा भूजल रिचार्ज

Sat, 05 Jun 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ground water recharge will be done through check dams and ponds
जल संचयन और कत्रिम भूगर्भ रिचार्ज योजना को लेकर बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 26 चेकडैम और 66 तालाबों के जीर्णोद्धार एवं निर्माण की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

जिला स्तरीय तकनीकी समन्वय समिति की बैठक में कृत्रिम भूजल रिचार्ज एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग के अन्तर्गत वर्षा जल एवं संचयन कृत्रिम भूगर्भ जल रिचार्ज योजनाओं का जिला स्तर पर एकीकृत प्लान तैयार करने, विभिन्न विभागों में आपसी तकनीकी समन्वय स्थापित करने तथा प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण के लिये योजनाओं एवं निर्माण कार्य का चयन किया गया। प्रदेश में निरंतर भू गर्भ जलस्तर में हो रही गिरावट को रोकने के लिये प्रधानमंत्री ग्रामोदय योजना में ग्रामीण पेयजल के लिए स्वीकृत धनराशि में से 25 प्रतिशत भूजल रिचार्ज जल संचयन के लिए निर्धारित है। इसका उद्देश्य जिले में भूमि जल संरक्षण, वर्षा जल का संचयन एवं भूजल रिचार्ज को बढ़ाकर गिरते हुये भूजल स्तर को प्रभावी ढंग से रोकना है। बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिये 26 चयनित चेक डैम एवं एक से पांच हेक्टेयर के 66 तालाबों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार की सूची पर संस्तुति की मुहर लगायी गई। मंडल के क्रिटिकल एरिया व उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि चयनित चेक डैमों एवं तालाब के निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य तीव्र गति से किया जायेगा जिससे आगामी वर्षा जल संचयन एवं कृत्रिम जल रिचार्ज का अधिकाधिक सदुपयोग किया जा सकें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सिंचाई अभियंता आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed