फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   groomed ran away from mandap after filling vermilion in mirzapur UP

यूपी: दुल्हन की मांग भरकर मंडप से भागा दूल्हा, गहने गायब, पुलिस तलाश में जुटी

Sun, 12 Dec 2021 10:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 12 Dec 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
groomed ran away from mandap after filling vermilion in mirzapur UP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के इमलहा स्थित एक स्कूल में शनिवार रात को आई बरात में शादी के बाद रविवार की सुबह में दूल्हा फरार हो गया। रविवार की शाम तक दुल्हन के परिवार के लोग परेशान रहे। दूल्हे का पता न चलने पर दुल्हन के परिवार के लोगों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करने की बात कही।

विज्ञापन


इमलहा स्थित सेंट मार्क्स स्कूल में शनिवार को सोनभद्र के चुर्क बाजार से बरात आई थी। जय माल के बाद रात को मंडप में शादी हुई। सिंदूरदान होने के बाद भोर में दूल्हा बरातियों के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन


पहले तो दुल्हन के परिवार के लोगों ने आस-पास और फिर रिश्तेदारी में पता किया, पर दूल्हे का पता नहीं चल सका। दुल्हन की चाची ने बताया कि रविवार की भोर में चार बजे दूल्हे ने मांग में सिंदूर भरा। पांच बजे दूल्हा दहेज में बाइक मांगने लगा। परिवार वाले दहेज में बाइक न दे सके। दुल्हन को कपड़ा बदलने के लिए ले गए तो इधर मंडप में रखा गहना और सामान लेकर दूल्हा भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed