फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Groom Backs Out of Wedding 10 Days Prior

Mirzapur News: 10 दिन पहले दूल्हा शादी से मुकरा, वधू पक्ष ने तैयारियों में खर्च हुए 13.50 लाख वापस मांगे

Wed, 20 May 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Groom Backs Out of Wedding 10 Days Prior
जमालपुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 दिन पहले दूल्हे ने शादी से इन्कार कर दिया। हतप्रभ वधू पक्ष ने एसपी को ज्ञापन देकर शादी की तैयारियों में खर्च हुए 13.50 लाख वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

वर पक्ष ने शादी न करने का कारण नहीं बताया है। वधू पक्ष का कहना है कि शादी के कार्ड बंट गए हैं। तैयारियां भी अंतिम चरण में पहुंच गई है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि तिलक और अन्य रस्मों में लाखों रुपये खर्च कराने के बाद वर पक्ष ने शादी से साफ इन्कार कर दिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसकी बहन की शादी कछवां थाना क्षेत्र के दियांव में युवक के साथ 28 मई 2026 को तय थी। शादी से पहले वर पक्ष की मांग पर लाखों रुपये नकद, कार खरीदने के लिए धनराशि तथा सोने-चांदी के जेवर दिए गए। परिवार ने रिश्तेदारी और समाज में मान-सम्मान बचाने के लिए हर मांग पूरी की, लेकिन शादी से महज कुछ दिन पहले दूल्हा शादी से मुकर गया। अचानक रिश्ता टूटने से परिवार सदमे में है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व पूरी रकम ब्याज सहित वापस दिलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed