{"_id":"6a690ffc79603278460a314d","slug":"gram-panchayat-officer-suspended-salaries-of-4-gram-sachivs-deducted-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-158290-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ग्रांप अधिकारी निलंबित, 4 ग्राम सचिवों का कटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ग्रांप अधिकारी निलंबित, 4 ग्राम सचिवों का कटा वेतन
विज्ञापन
पटेहरा। पटेहरा ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी शोभा रानी को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की अनदेखी और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। वहीं दूसरी ओर आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही में चार ग्राम सचिवों का एक-एक दिन का वेतन काट दिया।
एडीओ पंचायत धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि बहुती न्याय पंचायत क्षेत्र में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी शोभा रानी के कार्यक्षेत्र में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण में आरआरसी अधूरा मिला। इसके अलावा सामुदायिक शौचालय के आसपास गंदगी, झाड़ियों की सफाई न होना, जलभराव की समस्या, गांव को पॉलीथिन मुक्त बनाने में लापरवाही और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव नहीं कराए जाने का मामला सामने आया।
एडीओ पंचायत ने बताया कि इन कमियों के साथ ही उच्चाधिकारियों के निर्देशों की लगातार अवहेलना किए जाने को गंभीर मानते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि मामले की विभागीय जांच भी कराई जाएगी। संवाद