फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Governor of Rajasthan in Maa Vindhyavasinis gave statement on Rajasthan political crisis

मां विंध्यवासिनी दरबार में राजस्थान के राज्यपाल: दर्शन-पूजन के बाद राजस्थान के सियासी उठापटक पर कह दी बड़ी बात

Tue, 27 Sep 2022 02:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 27 Sep 2022 02:03 PM IST
सार

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने विंध्यवासिनी मां का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन
Governor of Rajasthan in Maa Vindhyavasinis gave statement on Rajasthan political crisis
मां विंध्यवासिनी के दरबार में राजस्थान के राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार की सुबह ग्यारह बजे विंध्यवासिनी दरबार में पहुंचे। पुरानी वीआईपी मार्ग होते हुए गणेश द्वार से दर्शन पूजन करने गए। गर्भ गृह में विधि विधान पूर्वक मां का दर्शन पूजन किया। राज्यपाल को तीर्थ पुरोहित सुधाकर मिश्रा ने पूजन कराया। इससे पूर्व पुरानी वीआईपी मार्ग पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने अंग वस्त्र एवं पुष्प देकर राज्यपाल का स्वागत किया।इसके बाद उन्होंने एक होटल में कुछ देर विश्राम किया।

विज्ञापन

दर्शन पूजन करने के बाद राजस्थान के घटना क्रम से जुड़े पत्रकारों के सवाल पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, राजस्थान में जो भी घटना हो रही है वह पार्टी के अंदर की घटना है। पार्टी के लोग ही उसका उचित समाधान करेंगे मेरी उसमें कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष पड़ने वाले दोनों नवरात्रि में मां  विंध्यवासिनी माता के दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है। मां से यही कामना है कि देश और प्रदेश वासियों पर सुख, समृद्धि बनी रहे। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed