फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Governments are working to sell the country and the state

देश व प्रदेश को बेचने का कार्य कर रही हैं सरकारें

Sat, 20 Feb 2021 09:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Governments are working to sell the country and the state
मिर्जापुर। मिशन कंपाउंड स्थित जिला कार्यालय पर शनिवार को जिला किसान कांग्रेस की बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वी जोन के प्रभारी आनंद वीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि मोदी और योगी सरकार देश व प्रदेश को बेचने का कार्य कर रही है। आज अन्नदाता परेशान है। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सजग होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने को कहा। जिला अध्यक्ष रवि दुबे ने कहा कि जिस तरह से इस सरकार में डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। उससे किसानों को खेती करना कठिन हो गया है। सरकार अपनी कमी को दूर करने के बजाय पूर्व की सरकारों को दोषी ठहराने पर लगी है। बैठक में जिले में होने वाले किसान पंचायतों को सफल बनाने पर जोर दिया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रवि दुबे व संचालन संजय पांडेय ने किया। जनार्दन पाठक, जितेंद्र नाथ चौबे, अशोक उपाध्याय, मनीष दुबे, संजय पांडेय, द्वारिका पाल, अंकित दीक्षित, प्रशांत मिश्रा, अखिलेश्वर पांडेय, नागेंद्र, कमलेश दुबे, संतोष तिवारी, रत्नेश सिंह, गुलाब तिवारी, शंभू शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed