फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Government should give compensation of one crore to the family of the guard: Ajay Rai

गार्ड के परिजनों को सरकार दे एक करोड़ का मुआवजा: अजय राय

Sun, 17 Sep 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Government should give compensation of one crore to the family of the guard: Ajay Rai
चील्ह(मिर्जापुर)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार की सुबह चील्ह में, कैश वैन कांड में मारे गए गार्ड जय सिंह के परिजनों से मिले। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त किया और प्रदेश सरकार से मांग की कि मृतक के आश्रितों को एक करोड रुपए का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन

साथ ही यह भी कहा कि यह सुनने में आ रहा है कि रेलवे में मृतक आश्रित के रूप में इनकी नौकरी की बात चल रही थी। तो यदि ऐसा है तो उसको तुरंत निर्णित किया जाए। घोसी में हुए उपचुनाव के मामले में अजय राय ने कहा कि उन्होंने बड़े भाई की तरह पहले ही सपा को अपना समर्थन दे दिया था। उसके बाद में किसी का बयान आया। उन्होंने कहा कि जब इंडिया गठबंधन बन गया है तो देने और लेने का प्रश्न ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर जगह जनाधार है। कांग्रेस बड़े भाई की तरह काम कर रही है। यह पूछे जाने पर की क्या वह बनारस से चुनाव लड़ेंगे तो अजय राय ने कहा कि वह पार्टी के निर्देश पर काम कर रहे हैं। पार्टी ने उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाया वह काम कर रहे हैं, पार्टी का जो निर्णय होगा। वह करेंगे। केशव मौर्य के उनके संबंध में दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि यह बहुत हल्की बात है। एक डिप्टी सीएम को इस प्रकार की भाषा शोभा नहीं देती। और केशव मौर्य और उनके परिजनों पर तो पहले ही आरोप लगाते रहे हैं। इसके पूर्व उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि हर जगह अराजकता है।
विज्ञापन

कौशांबी में एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों को मार दिया गया। मिर्जापुर की घटना दिखाई ही दे रही हैं। इसके साथ ही हापुड़ में वकीलों पर लाठी चार्ज हुआ। लखनऊ में लाठी चार्ज हुआ, कई जगह हुआ। पूरे प्रदेश में कानून की व्यवस्था दुर्व्यवस्था में बदल चुकी है। कांग्रेस पार्टी मोदी को उखाड़ फेकेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल, शहर अध्यक्ष राजन पाठक, राजधर दुबे, छोटे खान, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मिर्जापुर के प्रभारी सत्यवीर सिंह, धर्मेंद्र निषाद,बनारस के शहर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, वसीम अंसारी, भदोही के जिला अध्यक्ष कमलेश दुबे, शिव शंकर चौबे व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed