फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Government is making women partners in development: Ashish

महिलाओं को विकास में सहयोगी बना रही है सरकार : आशीष

Sun, 09 Mar 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Government is making women partners in development: Ashish
मिर्जापुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से अहरौरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें भाजपा महिला मोर्चा की 10 महिलाओं ने मरणोपरांत अंगदान करने का संकल्प लिया। वहीं, प्रदेश के कैबिनेट मंंत्री आशीष पटेल ने 50 महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार विकास में महिलाओं को विकास में सहयोगी बना रही है। हर क्षेत्र में सरकार उन्हें भरपूर मौके दे रही है। अहरौरा के सामुदायिक भवन पियरवा पोखरा पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा व उपभोक्ता मामले के मंत्री आशीष पटेल ने अंगदान करने का निर्णय लेने वाली महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने देश और प्रदेश की सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला कल्याण की विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा किया।
कहा कि यह पहली सरकार है जो महिलाओं के हक और हिस्से के अनुसार उसको विकास में शामिल करने सम्मान दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया है। अहरौरा नगर पालिका परिषद चेयरमैन ओम प्रकाश केशरी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
विज्ञापन

अध्यक्षता भाजपा जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा पटेल व संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुनीता शर्मा ने किया। भाजपा जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल, रमाशंकर पटेल, अरुणेश सिंह, विक्की सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed