{"_id":"5efb704e8ebc3e431c2364d5","slug":"government-committed-to-take-action-against-criminals-brijesh-pathak-say-in-mirzapur-mirzapur-news-vns53317892","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए कटिबद्ध हैं : बृजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए कटिबद्ध हैं : बृजेश पाठक
विज्ञापन
विन्ध्याचल। उत्तर प्रदेश सरकार के विधि, न्याय एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने सपरिवार मां विंध्यवासिनी माता के चरणों में मत्था टेका। साथ ही जल्द से जल्द कोरोना महामारी को नष्ट होने की कामना की । सोमवार की रात सुबह सड़क मार्ग से पहुंचे मंत्री बृजेश पाठक ने मंगलवार की सुबह नारियल, चुनरी, माला-फूल इत्यादि पूजन सामग्री के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया। उन्होंने माता के गर्भ गृह में पहुंच कर कठघरे के बाहर से दर्शन किया एवं मंदिर पर विराजमान समस्त देवी देवताओं को प्रणाम कर परिक्रमा के पश्चात अपने पुरोहित से रक्षा सूत्र बंधवाकर आशीर्वाद लिया ।
दर्शन पूजन कर निकलते समय श्री विन्ध्य पंडा समाज पदाधिकारियों ने मां की चुनरी पहकार स्वागत एवं सम्मान किया। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में 3 महीने से ज्यादा दिन मंदिर बंद रहा, खुलने की सूचना पर सपरिवार मां का आशीर्वाद लेने आया हूं एवं विश्व से कोरोना महामारी समाप्त हो यही मां से कामना है। पत्रकारों पर हो रहे हमले एवं एफआईआर के संबंध में मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर घटना पर नजर बनाए हुए हैं एवं सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है । इसके साथ ही सोमवार को मिर्जापुर जिले के चुनार क्षेत्र में जमीनी विवाद में मां बेटे के आग लगाने के संबंध में मंत्री ने कहा कि रात में ही उच्च आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी । दर्शन पूजन विश्व मोहन मिश्रा उर्फ शिव जी महाराज एव रतन मोहन मिश्रा ने कराया। इस मौके पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा , राज मिश्रा, राजेन्द्र तिवारी एव श्री विन्ध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी मंत्री भानु पाठक सहित कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे ।