फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   governeor of bihar

बिहार के राज्यपाल ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन,पूजन

Fri, 09 Aug 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
governeor of bihar
मां विंध्यवासिनी के दर्शन को पहुंचे बिहार के राज्यपाल फागू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विंध्याचल। आदिशक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी माता के दरबार पहुंचकर गुरुवार को बिहार राज्य के राज्यपाल फागू चौहान ने शीष नवाया। दर्शन पूजन करने के पश्चात वे अपने पैतृक निवास आजमगढ़ के लिए प्रस्थान कर गए।
सड़क मार्ग से अष्टभुजा पहाड़ पर स्थित डाक बंगला पहुंचे बिहार राज्यपाल ने कुछ देर विश्राम करने के बाद मां विंध्यवासिनी दरबार में पहुंचकर गर्भगृह में विधि-विधान पूर्वक दर्शन पूजन व अर्चन कर अपने परिवार एवं राज्य की सुख समृद्धि की कामना की। राज्यपाल को तीर्थ पुरोहित पशुपतिनाथ मिश्रा ने दर्शन पूजन कराया। दर्शन पूजन करने के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद अन्य देवी ओर देवताओं के दर्शन पूजन किए।
विज्ञापन

राज्यपाल को माता की चुनरी भेंटकर किया सम्मानित
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर में गुरुवार को दर्शन और पूजन को आए बिहार राज्यपाल फागू चौहान जैसे ही गर्भ गृह से मां विंध्यवासिनी का दर्शन और पूजनकर बाहर निकले, श्री विंध्य पंडा समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा एवं मंत्री भानू पाठक ने माता की चुनरी भेंटकर स्वागत और सम्मान किया। राज्यपाल नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र के आवास पर पहुंचे जहां उनकी माता शंकर देवी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed