फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Govardhan puja wished prosperity

गोवर्धन पूजन कर समृद्धि की कामना

Wed, 02 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 02 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Govardhan puja wished prosperity
भैयादूज पर नगर के वासलीगंज में समूह में बैठकर गोवर्धन पूजन करतीं महिलाएं।
कार्तिक शुक्ल पर द्वितिया तिथि मंगलवार को बालिकाओं व महिलाओं ने बड़े ही श्रद्घाभाव से गोवर्धन पूजन कर सुख-समृद्िध की कामना की। विधि-विधान से पूजन उपरांत बहनों ने अपने-अपने भाईयों को दीपावली को भरे घरिया का मिठाई व चना खिला कर मंगलकामना की, वहीं भाईयों ने बहनों को उपहार सहित उनकी रक्षा करने का संकल्प दोहराया। भैयादूज पर जगह-जगह विधि-विधान पूर्वक कलम-दवात का पूजन भी किया गया। 
विज्ञापन



भैयादूज पर नगरीय इलाकों सहित जिले के ग्रामीण अंचलों में बहनों ने अपने भाईयों की मंगलकामना को लेकर गोवर्धन पूजन किया। जगह-जगह समूह में एकत्रित होकर महिलाओं ने गोबर का चौक बना कर विधि-विधान पूर्वक पूजा-पाठ किया। भैयादूज के पूजन के दौरान महिलाओं ने कथा का भी श्रवण किया। पर्व पर कोई अपने घर के बाहर तो कोई मुहल्ले में पूजन किया। भैयादूज पूजन के उपरांत बहनों ने अपने-अपने भाईयों को दीपावली के दिन भरे गए घरिया के मिठाई और चना खिला कर उनके लिए मंगलकामना की, तत्पश्चात बहनों ने भी अपना व्रत तोड़ा।
विज्ञापन


भाईयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा करने का संकल्प दोहराते हुए आशीर्वाद दिया। उधर जगह-जगह कायस्थ बंधुओं ने श्री चित्रगुप्त भगवान सहित कलम दवात का पूजन विधि-विधान से किया। पूजन के दौरान भगवान चित्रगुप्त महाराज जी का कथा, स्तुति एवं भव्य आरती की गई। नगर के बरियाघाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर पर श्री चित्रगुप्त भगवान का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया, वहीं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई की ओर से कजरहवा का पोखरा स्थित कार्यालय पर श्री चित्रगुप्त भगवान सहित कलम दवात का पूजन किया गया। श्री चित्रगुप्त भगवान सहित कलम-दावात के पूजन के उपरांत उपस्थित भक्तजनों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed