फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   got the money withdrawn from the account

खाते से निकले पैसे को कराया वापस

Mon, 23 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
got the money withdrawn from the account
मिर्जापुर। साइबर क्राइम सेल की टीम ने धोखाधड़ी कर खाते से निकाले गए 60 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोड़सर सरपती गांव निवासी विष्णु दत्त तिवारी ने 14 मार्च को साइबर क्राइम सेल में थाने में तहरीर देकर बताया कि ओटीपी पूछकर धोखाधड़ी करके खाते सम 64996 रुपये निकाल लिया गया। साइबर क्राइम सेल प्रभारी राजेश चौबे के निर्देशन में गणेश प्रसाद गौड़ और एहसान खान ने छानबीन किया। जांच पड़ताल कर साइबर टीम ने शिकायतकर्ता के खाते में 60 हजार रुपये वापस कराया। साइबर सेल प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि अगर आपको बैंक या बैंक के कॉल सेंटर से जुड़े होने का दावा करने वाले किसी व्यक्ति की कॉल आती है, तो उस डिस्प्ले नंबर पर आंख बंद कर भरोसा न करें। यह जान लें कि बैंक से इस तरह की कोई कॉल उपभोक्ता को नहीं किए जाते हैं। अगर बैंकिंग से जुड़ा आपको कोई कॉल आता है या कोई व्यक्ति आपसे कुछ करने या बताने को कहता है तो उस व्यक्ति पर भरोसा न करें। कभी भी अपना एटीएम कार्ड व पिन नंबर, ओटीपी, सीवीवी, मोबाइल नम्बर, ई-मेल अथवा किसी भी प्रकार की जानकारी किसी से शेयर न करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed