फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gold chains snatched from the necks of two women at the shrine of Goddess Sheetala; the value exceeds six lakh rupees.

Mirzapur News: मां शीतला के दरबार में दो महिलाओं के गले से चेन कटी, छह लाख से ज्यादा है कीमत

Tue, 30 Jun 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gold chains snatched from the necks of two women at the shrine of Goddess Sheetala; the value exceeds six lakh rupees.
हलिया। थाना क्षेत्र स्थित गड़बड़ा धाम में सोमवार को दर्शन-पूजन करने आई दो महिलाओं की सोने की चेन उचक्कों ने काट ली। घटना के बाद पीड़ित महिलाएं रोती-बिलखती परिजनों के साथ थाने पहुंचीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि चेन की कीमत छह लाख रुपये से ज्यादा की है।
विज्ञापन

राजपुर गांव निवासी आरती देवी परिवार के साथ मन्नत पूरी होने पर मां शीतला के दर्शन के लिए गड़बड़ा धाम आई थीं। बताया कि उनके गले में करीब डेढ़ भर से अधिक वजन की सोने की चेन थी। गर्भगृह में दर्शन-पूजन के दौरान किसी ने चेन काट ली। बाहर निकलने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

वहीं, मध्य प्रदेश के खटखरी गांव निवासी सुषमा पति भरत लाल और परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंची थीं। गर्भगृह से लौटने के बाद उन्हें पता चला कि गले से ढाई भर की सोने की चेन गायब है। इसके बाद वह भी परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंचीं। दोनों महिलाओं की चेन चोरी होने से परिवारों में क्षोभ व्याप्त है। पीड़ितों के अनुसार चोरी गए आभूषणों की कीमत छह लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
विंध्यवासिनी धाम में दर्शन के लिए लाइन में खड़ी महिला की सोने की चेन कटी
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में दर्शन के कतार में खड़ी जौनपुर के थाना सुरेरी गांव सिधुपुर गांव निवासी पार्वती देवी की सोने की चेन कट गई। पीड़ित ने लिखित तहरीर दी। सोमवार सुबह गंगा स्नान के बाद माला फूल प्रसाद लेकर दर्शन-पूजन करने वाली कतार में खड़ी हो गई। सोने की चेन कोई काट ले गया। चेन न होने पर मंदिर परिसर में देखा पर पता नहीं चला। महिला ने थाने में तहरीर दी तो पुलिस सीसी टीवी फुटेज जांच रही है। थानाध्यक्ष अजित सिंह ने बताया कि मंदिर पर दर्शन करने आई महिला की सोने की चैन गायब होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed