फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gold and silver prices rise due to Ukraine-Russia war

यूक्रेन-रुस युद्ध के चलते सोने और चांदी के दाम बढ़े

Sun, 27 Feb 2022 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver prices rise due to Ukraine-Russia war
मिर्जापुर। यूक्रेन पर रूस के हमले का असर जनपद के सराफा बाजार पर पड़ रहा। बीते दो दिनों में सोने का भाव प्रति दस ग्राम ढाई से तीन हजार और चांदी प्रति किलोग्राम तीन हजार रुपये तक उछला है। हालांकि ज्वेलर्स का कहना है कि युद्ध के हालात पैदा होने से उछाल आया है। यूक्रेन संकट से अभी औद्योगिक क्षेत्र प्रभावित नहीं हुआ है। लेकिन उद्यमियों और कारोबारियों का कहना है कि अगर डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ीं तो इसका असर चौतरफा पड़ेगा। जिले में आभूषण के छोटे-बड़े लगभग दो हजार से ऊपर प्रतिष्ठान हैं। सामान्य दिनों की तरह यहां औसतन एक से दो करोड़ रुपये तक का कारोबार होता है। कारोबारी प्रतिदिन मुंबई व दिल्ली से सोने-चांदी के भाव को लेकर यहां रेट खोलते हैं। गत सप्ताह से आमतौर पर सोना में प्रति दस ग्राम मुश्किल से 150 से 200 रुपये तक का उतार व चढ़ाव आता रहा। लेकिन यूक्रेन हमले के बाद सोने की कीमतों में अचानक ढाई से तीन हजार रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ गए।
विज्ञापन

सराफा व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी धीरज अग्रवाल ने बताया कि युद्ध के चलते रेट अपने आप बढ़ जाते हैं। यूक्रेन पर रुसी हमले के सोने और चांदी के रेट काफी बढ़ गए हैं। युद्ध से पहले सोना जहां प्रति दस ग्राम 49500 रुपये था वहीं इधर ढाई से तीन हजार रुपये बढ़ गए। इसी तरह चांदी के भाव में प्रति किलोग्राम 2500 से तीन हजार रुपये की बढ़ोत्तरी हुई।वहीं मिर्जापुर पेट्रोलियम एसो. के सचिव राजीव मेहरोत्रा ने कहा कि यूक्रेन पर रुसी हमले के चलते शेयर बाजार पर काफी असर पड़ रहा है। क्रूड आय का दाम बढ़ जाएगा। इससे सभी प्रकार के वस्तुओं के दाम प्रभावित होंगे। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय भी प्रभावित होगा। पेट्रोल पंपों के लिए कमीशन तय होने से मालिकों को व्यापार लगाने के लिए ज्यादा पूंजी लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

उधर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष मोहनदास अग्रवाल ने कहा कि इस समय विश्व एक बडे संकट की दौर से गुजर रहा है। ताकतवर शक्तियां छोटे देशों के लिए संकट पैैदा कर रही हैं। रुस और यूक्रेन के बीच युद्ध हो रहा है जिसका प्रभाव विश्व आम जनमानस पर निश्चितरुप से पड़ेगा। डीजल, पेट्रोल और गैस के दाम प्रभावित होंगे। इसी तरह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष शिव मुंदड़ा ने कहा कि यूक्रेन हमला के उपरांत सोने व चांदी सहित सभी धातुओं में तेजी आई है। इससे ग्राहक चिंतित हैं। आगे लगन का भी मौसम है। खरीदारी को लेकर मन में अब तब लगा हुआ है। सोना यदि 50000 के आसपास मिलती है तो ग्राहकों को खरीद लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed