फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Godiya Express engine fails

Mirzapur News: गोदिया एक्सप्रेस का इंजन फेल

Mon, 25 Sep 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Godiya Express engine fails
शिवपुर फाटक के पास डाउन लाइन पर प्रयागराज की ओर से आ रही गोंदिया एक्सप्रेस का रविवार की शाम करीब सात बजे इंजन फेल हो गया। करीब दो घंटे बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। ऐसे में डाउन लाइन पर आवागमन बाधित रहा। प्लेटफार्म नंबर एक पर शाम को अनाउंसमेंट हो रहा था कि गोदिया एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर आ रही है। इसके बाद भी ट्रेन नहीं आई। तभी रेलकर्मी ने वॉकी टाकी से स्टेशन अधीक्षक को रेल इंजन के फेल होने की जानकारी दी। इस पर स्टेशन अधीक्षक इमरान सिद्दीकी ने मुख्यालय को अवगत कराया। इसके बाद वह रेल प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी, सुरक्षा व्यवस्था में आरपीएफ प्रभारी जीआरपी चौकी प्रभारी शिवपुर फाटक पहुंचे। सूचना देकर मिर्जापुर से दूसरा इंजन मंगाया गया। दूसरा इंजन लगा कर ट्रेन का रवाना किया गया। उधर, फेल होने से डाउन लाइन पर आने वाली अन्य ट्रेनों का आगमन बाधित रहा। स्टेशन अधीक्षक इमरान सिद्दीकी ने बताया कि डाउन लाइन की गोदिया एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से आवागमन बाधित है। मिर्जापुर से इंजन मंगा कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed