फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Goddess Durga was enshrined in pandals themed around everything from Bengali-style huts to haunted mansions.

Mirzapur News: बंगाल की झोपड़ी तो कहीं भूत बंगला थीम पर बनें पंडालों में विराजीं मां दुर्गा

Sat, 17 Oct 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Goddess Durga was enshrined in pandals themed around everything from Bengali-style huts to haunted mansions.
तेलियागंज में बंगाल झोपड़ी थीम पर सजा पूजा पंडाल।-संवाद।
-सप्तमी पर आज, पंडालों में गूंजेंगे घंटे-घड़ियाल, शुरू होगा माता का पूजन, दशहरे बाद होगा विसर्जन
विज्ञापन

मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पूजा पंडाल सज गए। शहर में कहीं बंगाल की झोपड़ी तो कहीं भूत बंगला थीम पर बने पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। सप्तमी पर शनिवार से पूजा पंडालों में दोनाें प्रहर घंटे-घड़ियाल की गूंज के बीच मां दुर्गा की आरती-पूजन शुरू किया जाएगा। रंग बिरंगी रोशनी में नगर में बने पंडालों में सप्तमी से लेकर दशमी तक पूूजन अर्चन किया जाएगा। दशहरा बाद निर्धारित स्थानों पर मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। नगर में रमईपट्टी, पक्कापोखरा, इमामबाड़ा, सुंदरघाट, तेलियागंज, पेहटी चौराहा, घंटाघर सहित अन्य स्थानों पर पूजा पंडाल सजाए गए हैं।
केस-1
तेलियागंज : बंगाल थीम पर बना है पंडाल
फोटो- 18, 19
नगर के मध्य स्थित तेलियागंज में युवा शक्ति मंडल की तरफ से पिछले 40 वर्षों से पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। भव्य सजावट के बीच सप्तमी से लेकर दशहरा तक धूमधाम से मां दुर्गा का दोनों प्रहर पूजन अर्चन किया जाता है। इस बार बंगाल की झोपड़ी थीम पर भव्य आकर्षक पंडाल बने हैं। पंडाल में छह फिट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है।
विज्ञापन

युवा शक्ति मंडल के प्रभारी प्रिंस केसरी ने बताया कि मोहल्ले के सभी नागरिकों के सहयोग से 40 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस बार बंगाल झोपड़़ी तर्ज पर पूजा पंडाल तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000000000000000000000000000
केस-2
इमामबाड़ा : 50 साल से सजाया जा रहा है पंडाल
फोटो- 20-21
नगर में इमामबाड़ा में भूत बंगला थीम पर बने पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी। पिछले 50 वर्षों से यहां पर पंडाल सज रहा है। गुफानुमा बने पंडाल में श्रद्धालुओं और बच्चों में बहुत उत्साह है।नव युवक दुर्गा पूजा समिति इमामबाड़ा के शुभ जायसवाल ने बताया कि मेरे जन्म से पहले पहले से इमामबाड़ा में हर नवरात्र में दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित होती आ रही है।
00000000000000000000000000000000000000000000000000000000
केस-3
लालडिग्गी: गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है पूजा पंडाल
फोटो-22, 23
मिर्जापुर। लालडिग्गी में मां दुर्गा की पूजा समिति का पंडाल गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है। 1987 में सदर विधायक बेगम अशरफ इमाम की पहल पर शुरू पूजा पंडाल में हिंदू-मुस्लिम आपसी सहयोग से पिछले 39 सालों से पंडाल सजाते आ रहे हैं। मुख्य सड़क के किनारे इस बार गोलंबर थीम पर पंडाल सजाया गया है।
दुर्गा पूजा समिति लालडिग्गी के अध्यक्ष संजय चौरसिया ने बताया कि लालडिग्गी में बना पंडाल हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है। एक दूसरे के सहयोग से पिछले 39 साल से पूजन होता आ रहा है। इस बार एक लाख रुपये की लागत से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है।

000000000000000000000000000000000000000000000000000000
केस-4
सुंदरघाट: श्रीश्री हरिसभा भवन में 86 वर्षों से हो रही है पूजा
फोटो- 24-25
नगर में सुंदरघाट स्थित श्रीश्री हरिसभा की तरफ से बंगाली रिति रिवाज के साथ 86 वर्षों से मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा स्थापित होती आ रही है। शुक्रवार शाम से मां दुर्गा का पूजन अर्चन शुरू हो गया है।

श्रीश्री हरिसभा भवन सुंदरघाट के महासचिव प्रवीर दास गुप्ता ने बताया कि 86 वर्षों से श्रीश्री हरिसभा भवन मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन किया जा रहा है। इस बार एक लाख 25 हजार रुपये की लागत से प्रतिमा स्थापित की जा रही है। माता का पूजन शुक्रवार से शुरू हो गया है।

तेलियागंज में बंगाल झोपड़ी थीम पर सजा पूजा पंडाल।-संवाद।

तेलियागंज में बंगाल झोपड़ी थीम पर सजा पूजा पंडाल।-संवाद।

तेलियागंज में बंगाल झोपड़ी थीम पर सजा पूजा पंडाल।-संवाद।

तेलियागंज में बंगाल झोपड़ी थीम पर सजा पूजा पंडाल।-संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed