फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   go to classes and teach and also take mid-day meal

कक्षाओं में जाकर पढ़ाएं और मध्याह्न भोजन भी ग्रहण करें

Thu, 25 Aug 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
go to classes and teach and also take mid-day meal
पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में बुधवार को मंडल के तीनों जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजनाओं में हुई प्रगति की जानकारी दी। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने योजनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे विद्यालयों का सिर्फ निरीक्षण ही न करें, बल्कि कक्षाओं में जाकर पढ़ाएं भी और मध्याह्न भोजन भी ग्रहण करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आरंभ में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने आयुक्त को निपुण भारत के लक्ष्य की जानकारी दी। उसके बाद भदोही, सोनभद्र व मिर्जापुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजनाओं में हुई प्रगति की जानकारी दी। इसके बाद मंडलायुक्त ने समस्त योजनाओं की समीक्षा की। आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि विद्यालयों का निरीक्षण मात्र निरीक्षण का संख्या बढ़ाने के लिये नहीं, बल्कि कक्षाओं में जाकर बच्चों को पढ़ाएं मध्याह्न भोजन भी ग्रहण करें। विद्यालय में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सभी विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। विद्यालयों में पानी, शौचालय, बाउंड्रीवाल की व्यवस्था अवश्य हो। विद्यालयों में मौजूद पुस्तकालयों का बच्चों को लाभ दिलाने की कोशिश भी की जानी चाहिए। उन्होंने सेवानिवृत्त अध्यापकों के सभी देयकों का समय से भुगतान करने का निर्देश दिया। आधार नामांकन का कार्य शत प्रतिशत समय से कराने की हिदायत दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से उन्होंने कहा कि प्राक्सी अध्यापकों और फर्जी अध्यापकों के खिलाफ नियमानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने कहा कि न्यायालय, आईजीआरएस, जन सूचना आदि से मामलों का निस्तारण हर हाल में समय से किया जाना चाहिए। बैठक में बीएसए मिर्जापुर गौतम प्रसाद, भदोही भूपेन्द्र नारायण सिंह, मंडलीय समन्वयक (एमडीएम) राकेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed