फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   GM hoop railway bridge

पुल के लिए रेलवे जीएम को घेरा

Thu, 05 Jan 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 05 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
GM hoop railway bridge
नक्शा देखते जीएम रेलवे

विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण कुमार सक्सेना ने बुधवार को विंध्याचल, मिर्जापुर व जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेे जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन पर मिली गंदगी देख कर भड़क गए। स्टेशन मास्टर को कड़ी फटकार लगाते हुए दो दिनों के अंदर साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।  

महाप्रबंधक अरुण कुमार सक्सेना बुधवार को अपने निजी सैलून से मिर्जापुर पहुंचे। इसके बाद विंध्याचल पहुंचे। वहां दर्शन पूजन करने के बाद मालगाड़ी पर सवार होकर शाम चार बजे जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर आगे उतरे। वहां से पैदल स्टेशन तक आए। इस दौरान ट्रैक पर मिली गड़बड़ी को देख उसे दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। स्टेशन पर गंदगी देख कर जीएम भड़क गए। कहा कि कूड़े के लिए डस्टबीन क्यों नहीं रखा गया है। स्टेशन पर फैली गदंगी के बारे में स्टेशन मास्टर शोभनाथ से पूछा कि कितने दिन में सफाई हो जाएगी। नाराज जीएम ने दो दिनों के अंदर साफ सफाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जीएम से अन्य ट्रेनों के ठहराव की मंाग की। इसपर उन्होंने कहा कि इस स्टेशन पर पांच सौ रुपये से अधिक प्रतिदिन की आमदनी नहीं है। इसलिए जिवनाथपुर में केवल मेमू ट्रेन रुकती है। एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव देने के लिए कम से कम 15 हजार रुपये  प्रतिदिन की आमदनी होनी चाहिए तभी यह संभव है। वह जैसे ही गाड़ी में बैठ कर जाने लगे तो भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने जीएम का घेराव कर लिया। ग्रामीणों के घेराव को देख जीएम ने गाड़ी में बैठ कर लोगों की समस्या सुनी। ग्रामीणों ने बताया कि जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा  रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
निर्माण के दौरान ठेकेदार स्टेट हाइवे को काट कर सड़क हटा दिया और एक बड़ा गड्ढा खोद दिया है। जिससे आवागमन बाधित हो गया है। इस रास्ते से चंदौली जनपद के लोगाें का आवागमन होता है जो पूरी तरह से ठप है। लोगों को करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय कर बनारस जाना पड़ा रहा है।  इसलिए पुल का तत्काल निर्माण कराया जाएगा जिससे जिवनाथपुर कंचनपुर मार्ग चालू हो सके। शिकायत पर जीएम ने सहायक मंडल रेल अभियंता सुजीत कुमार को तत्काल मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed