फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Give information about the achievements of the central and state government

केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की दें जानकारी

Mon, 01 Feb 2021 09:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Give information about the achievements of the central and state government
लालगंज। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक सोमवार को लालगंज के हनुमान मंदिर में हुई। इसमें पार्टी कार्यकर्ता से घर- घर जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव महत्वपूर्ण है। इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी दें। कार्यकर्ताओं से कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भाजपा के समर्थित उम्मीदवार विजयी होंगे क्योंकि सरकार ने प्रत्येक आदमी के विकास के लिए काम किया है। भाजपा जिला प्रमुख पंचायत प्रकोष्ठ जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं के मेहनत और परिश्रम का है। उनके बल पर पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजय हासिल करेगी। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष राम शिरोमणि मौर्य ने किया। बैठक में आशुकांत चुनाहे, गंगाराम मौर्य, ज्ञान प्रकाश दुबे, जय सिंह, देवेंद्र त्रिपाठी, चीनी पांडे, लालमणि पांडे, शुभम केसरी, अनिल शुक्ला, इंद्र कुमार सिंह, हेमराज शर्मा ,हरशु ,प्रेम बहादुर सिंह, इंद्रकुमार सिंह, रामेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed