फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girls outperformed in high school and intermediate

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में बालिकाओं ने मारी बाजी

Sun, 19 Jun 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Girls outperformed in high school and intermediate
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले से बालिकाओं ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में परसबंधा स्थित केवलपत्ती बौनाथ माध्यमिक विद्यालय की आकांक्षा सिंह पटेल ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में रामसूरत मालती इंटरमीडिएट कालेज राजगढ़ की पूजा विश्वकर्मा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

आकांक्षा ने मोबाइल से ही हाईस्कूल की परीक्षा के लिए तैयारी की। हाईस्कूल में दूसरे स्थान पर रूपौधा के चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज के अभिषेक विश्वकर्मा 94.17 प्रतिशत अंक के साथ रहे। इसी प्रकार तीसरे स्थान पर 93.67 प्रतिशत अंकों के साथ बरगरा के चौधरी रामहरष सिंह इंटर कालेज के विवेक कुमार सिंह व परसबंधा स्थित केवलपत्ती बौनाथ माध्यमिक विद्यालय की सुहानी यादव रहीं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में टॉप करने वाली पूजा भी प्रशासनिक अधिकार बनना चाहती हैं। इंटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर 88.20 प्रतिशत अंकों के साथ बीएलजे इंटर कालेज के अविचल विस्वारी हैं। तीसरे स्थान पर 86.40 प्रतिशत के साथ सरदार पटेल इंटर कालेज कोलना के राहुल कुमार यादव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed