{"_id":"69c2f5479849e8c9b50beb1a","slug":"girls-arrived-to-visit-mother-shitala-with-jawari-on-their-heads-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-150767-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सिर पर जवारी लेकर मां शीतला के दर्शन के लिए पहुंची कन्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सिर पर जवारी लेकर मां शीतला के दर्शन के लिए पहुंची कन्याएं
विज्ञापन
गड़बडा धाम की तरफ जवारी लेकर जाती कुंवारी कन्याएं व साथ में उनके परिजन।-संवाद।
- फोटो : Archive
-चैत्र नवरात्र के छठें दिन गड़बड़ा धाम पहुंचकर 40 हजार से अधिक देवी भक्तों ने किए दर्शन
हलिया। चैत्र नवरात्र के षष्ठी पर मंगलवार को 40 हजार से अधिक देवी भक्तों ने मां शीतला के दर्शन किए। इस दौरान देवी धाम की तरफ सिर पर जवारी लिए गुजरती कन्याएं आकर्षण का केंद्र रहीं। मंदिर पहुंचकर कन्याओं ने जवारी चढ़ाकर मां शीतला का विधिवत दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की।
मंगलवार की भोर से ही गड़बड़ा धाम मां शीतला के दरबार में श्रद्धालु उमड़े रहे। दर्शन पूजन से पहले अधिकांश देवी भक्तों ने सेवटी नदी में स्नान कर पुरुष- महिला और बच्चों ने मां शीतला के दरबार में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। भीड़ को देखते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव मय दलबल की साथ भीड़ नियंत्रित करने में जुटे रहे। दर्शन पूजन के लिए मप्र के विभिन्न जिले के अलावा मिर्जापुर, प्रयागराज, भदोही व सोनभद्र से हजारों की संख्या में देवी भक्तों ने मां शीतला के दर्शन किए। मंदिर प्रबंधक ने सीसीटीवी कैमरे से श्रद्धालुओं की निगरानी करते रहे। मंदिर पुजारी मंगल धारी ने बताया कि चैत्र नवरात्र के षष्ठी पर 40 हजार से अधिक भक्तों ने मां के दरबार में पहुंचकर शीश नवाया।