फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl students should be alert to cyber crime

साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहें छात्राएं

Fri, 05 Mar 2021 08:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
Girl students should be alert to cyber crime
मिर्जापुर। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत शुक्रवार को महाविद्यालय के सामुदायिक भवन में कटरा कोतवाली प्रभारी ने छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति सतर्क किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक स्वामी प्रसाद ने बताया गया कि छात्राओं को किस तरह से अपनी सुरक्षा करनी है और जरूरत पड़ने पर पुलिस द्वारा जारी किए गए किन-किन हेल्पलाइन नंबर पर बात कर अपनी शिकायत दर्ज करानी है। प्रभारी निरीक्षक स्वामी प्रसाद ने छात्राओं को स्वावलंबन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि छात्राएं अब डरें नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों का मुकाबला कर आवाज बुलंद करें। छात्राएं किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर महिला हेल्पनंबर 1090, 181 पर समस्या दर्ज कराएं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध और महिला संबंधी कानून सुरक्षा, सम्मान एवं महिलाओ से जुड़े साइबर अपराध के संबंध में जागरुकता के लिए तकनीकी जानकारी और लैंगिक अपराधों से बालिकाओ का संरक्षण अधिनियम ( पॉक्सो एक्ट), महिला के अधिकारों / कानूनों के संबंध में जानकारी देकर भी जागरूक किया। डॉ गौरी शंकर द्विवेदी ने मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी। समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ अशोक कुमार चन्देल किया। इस मौके पर डॉ जया द्विवेदी, डॉ मकरन्द जायसवाल, डॉ रामदास, डॉ पीयूष कमल द्विवेदी, डॉ रतन लाल, डॉ धनज्ञय सिंह आदि सहित समस्त छात्राए उपस्थित रही। संचालन डॉ ऋचा शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed