फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl's death in private hospital, family created a ruckus

निजी अस्पताल में बालिका की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 16 Oct 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Girl's death in private hospital, family created a ruckus
कटरा थाना क्षेत्र के अनगढ़ रोड स्थित एक मैरिज लॉन में संचालित निजी अस्पताल में नाबालिग बच्ची की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी गौतम की तीन वर्षीय पुत्री आंशिका की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने अनगढ़ रोड स्थित एक लॉन में चल रहे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि वहां मरीज के इलाज के नाम पर 20 हजार रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। इसके बाद चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन देकर दवा पिलाई गई। दवा पिलाने के बाद ही मरीज का तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ने पर कोई भी डॉक्टर मरीज को देखने नहीं आया। इससे मरीज ने दम तोड़ दिया। उधर, आंशिका की मौत होने पर परिजन आक्रोशित होकर हंगामा कर अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामे की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया।

क टरा कोतवाल स्वामीनाथ ने बताया कि बालिका की मौत पर हंगामा हुआ था। डॉक्टर के समझाने पर परिजन शांत हो गए। आपस में सुलह कर लिया गया। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रभारी सीएमओ डॉ. अनिल ओझा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed