फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl's body found hanging from noose

फंदे से लटकता मिला युवती का शव

Fri, 15 Apr 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging from noose
पड़री थाना क्षेत्र के थानापुर गांव से बुधवार को देर शाम घर से नाराज होकर निकली युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ में लगे फंदे से लटकते हुए मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थानापुर निवासी फूलमती (22) पुत्री रामपति बिंद बुधवार की शाम खाना बनाने की बात से नाराज होकर घर से निकल गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। घर से तीन किमी दूर चांदलेवा कला गांव के सिवान में बृहस्पतिवार को सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर बंधे फंदे से शव लटकते देख पुलिस को सूचना दी। इसी बीच सूचना मिलने पर परिजन भी वहां पहुंच गए। परिजनों ने युवती की शिनाख्त की। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष माधव सिंह न बताया कि परिजनों की तरफ से दी गई तहरीर में बताया गया है कि बुधवार की शाम मां से खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद युवती घर से नाराज होकर निकली थी। परिजन रात भर उसकी खोजबीन करते रहे। बृहस्पतिवार को सुबह घर से करीब तीन किमी दूर पेड़ पर दुपट्टे के सहारे बंधे फंदे से युवती का शव लटकते हुए मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed