फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl raped by taking her to the forest

जंगल में ले जाकर बालिका से दुष्कर्म

Sat, 23 Apr 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Girl raped by taking her to the forest
विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय बालिका को गांव का ही एक युवक बृहस्पतिवार की शाम बहलाकर जंगल में ले गया। वहां बालिका को साथ दुष्कर्म किया और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। खोजबीन में परिजनों को बालिका जंगल में रोते हुए मिली। बालिका के बताने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बालिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र में इन दिनों दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ गई हैं। थाना क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय बालिका घर के पास ही शाम को पांच बजे खेल रही थी। इस दौरान गांव का 28 वर्षीय युवक उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। बालिका को पास के जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बालिका की हालत खराब हो गई, तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। उधर शाम होने पर बालिका का पता नहीं चलने पर परेशान परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। खोजबीन करते हुए जंगल की ओर गए तो बालिका खून से लथपथ रोते हुए मिली। बालिका ने इस मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने घटना की सूचना विंध्याचल कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बालिका को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल ले गई। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी साधू यादव उर्फ रमाशंकर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। बीते 10 दिनों विंध्याचल थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की यह दूसरी घटना है। नवरात्र में भी एक सात वर्षीय बालिका से एक दिव्यांग ने दुष्कर्म किया था। विंध्याचल थानाध्यक्ष नीरज पाठक ने बताया कि साधू यादव उर्फ रमाशंकर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed