फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   girl missing from bed

बेड से बालिका लापता

Mon, 20 Sep 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
girl missing from bed
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल के बच्चा वार्ड से रविवार की दोपहर एक बेड से एक बालिका लापता हो गई। बेड पर बालिका को न पाकर परिजन परेशान हो गए। वार्ड के कर्मचारियों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सभी बालिका की खोजबीन करने लगे। सूचना पर पुलिस भी खोजबीन में जुट गई। पांच घंटे बाद बालिका अपने से वार्ड में पहुंच गई।
विज्ञापन

चुनार के एक गांव निवासी नाबालिग दिमागी बुखार से पीड़ित है। वह शनिवार की शाम को मंडलीय अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती हुई थी। जहां उसका उपचार चल रहा था। रविवार की दोपहर बाद तीन बजे वह अचानक बेड से लापता हो गई। उसके साथ वार्ड में रह रही उसकी नानी उसे बेड पर न पाकर खोजबीन करने लगी। न मिलने पर स्टाफ से बताया। बालिका के लापता होने पर वार्ड में हड़कंप मच गया। बालिका के लापता होने की सूचना अस्पताल चौकी व शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। शहर कोतवाल अरुण कुमार दुबे खोजबीन में जुट गए। पांच घंटे बाद बालिका वार्ड में वापस लौट आई। बालिका के वापस लौटने पर पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। शहर कोतवाली अरुण कुमार दुबे ने बताया कि बेड से बालिका लापता हुई थी। रात आठ बजे लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed