फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl killed, two injured in Bolero collision

बोलेरो की टक्कर से बालिका की मौत, दो घायल

Mon, 28 Feb 2022 08:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 08:22 PM IST
विज्ञापन
Girl killed, two injured in Bolero collision
लालगंज थाना क्षेत्र के कस्बे के बाद मैक्स सवारी वाहन की लापरवाही के चलते बाइक सवार सड़क पर गिर गए। जिनको पीछे से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसमें पिता, पुत्री और नातिन घायल हो गईं। तीनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टर ने तीन वर्षीय बालिका को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के चेरुईराम निवासी दशरथ सरोज के पुत्री की शादी प्रयागराज के चिलबिला गांव में हुई है। दशरथ की पुत्री वंदना पत्नी मोनू सरोज सोमवार को अपने मायके आ रही थी। वह दोपहर में बस से लालगंज बाजार दुबार तिराहे पर उतरी। वहां से अपने पिता दशरथ के साथ बाइक पर बैठक कर मायके जा रही थी। उसके साथ उसकी तीन वर्ष की पुत्री नंदनी थी। बाइक कस्बे के पास पहुंची थी कि सवारियों को उतारने के लिए खड़ी मैक्स गाड़ी के चालक ने गेट खोल दिया। गेट खुलने से बाइक सवार टकराकर सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रही बोलेरो ने सड़क पर गिरे बाइक सवारों को धक्का मार दिया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डाक्टर ने उपचार के दौरान बालिका नंदनी को मृत घोषित कर दिया। घायल पिता-पुत्री को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed