{"_id":"609f7ecd8ebc3edaa553ae1d","slug":"girl-jumped-into-ganga-police-searching-her-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवती ने गंगा में लगाई छलांग, पुलिस को युवती की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवती ने गंगा में लगाई छलांग, पुलिस को युवती की तलाश
Sat, 15 May 2021 01:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 15 May 2021 01:27 PM IST
सार
पुलिस और गोताखोर युवती की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। युवती की जान-पहचान भी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार की सुबह एक युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। युवती को छलांग लगाते देख पुल से आ-जा रहे लोगों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चुनार थाना क्षेत्र के बालूघाट स्थित पक्का पुल से शनिवार की सुबह युवती ने छलांग लगा दी। पुल से आते जाते लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों के साथ युवती की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुल से आते-जाते राहगीरों के मुताबिक सुबह लगभग दस बजे एक युवती पुल की रेलिंग पर चढ़ी और गंगा में छलांग लगा दी। कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने बताया कि अभी गंगा में छलांग लगाने वाली युवती के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस गोताखोरों के साथ उसे तलाशने में जुटी हुई है।
विज्ञापन