{"_id":"60c61a865bf21b454526ddbf","slug":"girl-jumped-into-ganga-for-suicide-in-mirzapur-after-domestic-dispute-young-man-who-saved-her-life-himself-fell-into-deep-water-then-know-whats-happen","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: घरेलू कलह से तंग युवती गंगा में कूदी, जान बचाने वाला युवक खुद गहरे पानी में गिर पड़ा, फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: घरेलू कलह से तंग युवती गंगा में कूदी, जान बचाने वाला युवक खुद गहरे पानी में गिर पड़ा, फिर...
Sun, 13 Jun 2021 08:17 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 13 Jun 2021 08:17 PM IST
सार
मिर्जापुर में 18 वर्षीय युवती ने पक्का पुल से अचानक गंगा में छलांग लगा दी। मछली मार रहे मछुआरों ने उसे देखा और पानी से बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान एक बार युवक खुद गहरे पानी में गिर पड़ा। यह नजारा देख वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
जान बचाने वाला युवक खुद गहरे पानी में गिर पड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर एक युवती ने चुनार पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। पास ही मछली पकड़ रहे मछुआरों में से एक युवक ने जान पर खेलकर युवती की जान बचा ली। इस दौरान एक बार युवक खुद गहरे पानी में गिर पड़ा। यह नजारा देख वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
घटना शनिवार दोपहर डेढ़ बजे की है। नगर निवासिनी एक 18 वर्षीय युवती पक्का पुल के बालूघाट छोर से अचानक गंगा में छलांग लगा दी। मछली मार रहे मछुआरों ने उसे देखा और उनमें से एक युवक नाव लेकर उसे बचाने पहुंच गया। युवती को पानी से बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस उसे इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उसे मंडलीय चिकित्सालय भेज दिया। वहीं युवती के गंगा में छलांग लगाने की जानकारी होने पर परिजन भी चिकित्सालय पहुंचे। युवती ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर परिजन ने कुछ भी नहीं बताया।