फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl gang raped, case filed against two

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो पर केस दर्ज

Thu, 20 Oct 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Girl gang raped, case filed against two
विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक मकान में मंगलवार की रात दो युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। बुधवार की शाम जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे किशोरी को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल स्टाफ से जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पिता की तहरीर पर पुलिस सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक बहलाकर बाइक से मंगलवार की रात एक मकान में ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद देर रात दो बजे उसे लेकर घर छोड़ने जा रहे थे कि रास्ते में तीनों घायल हो गए। युवक किशोरी को घर छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन

किशोरी के पिता विंध्याचल क्षेत्र में ही कार्य करते हैं। बुधवार को सुबह खाना खाकर विंध्याचल काम करने चले गए। शाम को घर लौटने पर उनको जानकारी हुई कि पुत्री को चोट लगी है। उन्होंने पुत्री से बात की तो उसने आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर विंध्याचल सीएचसी गए। वहां से जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला महिला अस्पताल पहुंचने पर वहां के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी, सीओ सिटी प्रभात राय महिला थाना प्रभारी गीता यादव के साथ अस्पताल पहुंचे । किशोरी का बयान लेने के बाद पुलिस पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। सीओ सदर शैलेंद्र पाठी ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले रंजीत यादव व पन्ना के खिलाफ साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस मकान में दुष्कर्म किया गया, उसके मकान मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed