{"_id":"6147822b8ebc3e147352f2df","slug":"girl-drowns-while-bathing-in-ganga-mirzapur-news-vns612566953","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में स्नान करते समय बालिका डूबी, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में स्नान करते समय बालिका डूबी, तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बभनी मुतलिके परवा गंगाघाट पर रविवार को स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से एक किशोरी डूब गई। लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन खोजबीन में जुटे। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से खोजबीन में जुटी है। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।
बभनीमुतलिके परवा गांव निवासी दिलीप कुमार दुबे की पुत्री छाया दुबे (13) अपनी माता वंदना देवी व अन्य के साथ रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे गंगाघाट बभनी पर स्नान करने गई थी। स्नान करते समय छाया गहरे पानी जहां भंवर थी। उसमें फंस कर डूबने लगी। जब तक लोग बचाने का प्रयास करते की छाया डूबकर लापता हो गई। शोर पर परिजन व स्थानीय लोग पहुंचे। जाल लगाकर व नाव से गोताखोर के माध्यम से तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। सूचना पर विन्ध्याचल पुलिस भी गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच कर खोजबीन में जुटी। घटना को लेकर परिवार में जहां कोहराम मचा है, वही पड़ोस में मातम पसरा है। छाया इस वर्ष पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंदिनी में कक्षा आठ की परीक्षा पास किया था। छाया दो भाइयों सहित अकेली बहन थी। गंगा नदी में डूबने से माता वंदना देवी व भाई प्रियांशु व विकास का रो-रो कर बुरा हाल है। छाया भाइयों से बड़ी थी। परिजनों का कहना है कि छाया गंगा स्नान करने कभी कभार माता के साथ ही जाती थी। बालू खनन से बने बड़े गड्ढे जहां पानी का भंवर बन गया है, उसी में पहुंचने के कारण डूब गई।
-----------
नोट : पुलिस का बयान मिलेगा