फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl drowned while taking bath in Ganga, people saved

Mirzapur News: गंगा स्नान करते समय बालिका डूबी, लोगों ने बचाया

Wed, 10 May 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Girl drowned while taking bath in Ganga, people saved
विंध्याचल। विंध्याचल थाना क्षेत्र के इमली घाट पर उन्नाव जिले से आए एक परिवार की बालिका स्नान करते समय गहरे जल में जाने से डूबने लगी। स्थानीय नागरिकों ने उसे डूबने से बचा लिया। बालिका को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद के थाना पुरखा रतवार गांव निवासी मुकेश कुमार अपने परिवार के साथ मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन व मुंडन संस्कार के लिए पहुंचे थे। विंध्याचल पहुंचने के बाद सभी सीधे इमली घाट पहुंचे। सभी सदस्य गंगा घाट पर बच्चे का मुंडन करा रहे थे। अन्य सदस्य गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। अचानक सात वर्षीय कुमारी रेनू स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से डूबने लगी। घाट पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने गंगा नदी में कूदकर बालिका की जान बचाई। रेनू को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल में भर्ती किया गया। डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने इलाज किया। बालिका की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। विंध्य क्षेत्र के गंगा घाटों पर नवरात्र के दिनों में चाक-चौबंद व्यवस्था की जाती है, ताकि कोई भी श्रद्धालु डूबने न पाए। जैसे ही नवरात्र समाप्त होती है, सारी सुविधाएं हटा दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed