फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl dies in fire under suspicious circumstances in mirzapur

संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसकर युवती की मौत

Fri, 17 Jul 2020 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Girl dies in fire under suspicious circumstances in mirzapur
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के सराय टेकौर मुहल्ले में बृहस्पतिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी युवती की देर रात उपचार के लिए वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी रामजी साहनी की पुत्री नेहा (22) बृहस्पतिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गई। घटना के बाद परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया था। बेहतर इलाज के लिए लिए देर रात मंडलीय चिकित्सालय से उसे वाराणसी रेफर किया गया। परिजन उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। परिजनों ने बताया कि नेहा मानसिक रूप से ग्रसित थी। उसने अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed