फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl dies after falling into well

Mirzapur News: कुंए में गिरने से बालिका की मौत

Sat, 21 Oct 2023 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after falling into well
जमालपुर। थाना क्षेत्र के डवक पुलिस चौकी स्थित डोहरी गांव के शुक्रवार की शाम को खेलते समय कुएं में गिरकर तीन वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन

गांव निवासी नाजिर की तीन वर्षीय पुत्री गुलशन शुक्रवार की शाम छह बजे खेलते-खेलते सड़क पर स्थित एक कुएं में जा गिरी। जब बालिका घर के आस-पास नहीं दिखी तो लोेगाें ने खोजबीन शुरु किया। खोजबीन में बालिका कुंए में गिरी मिली। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणाें की मदद से बालिका को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो गई थी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने माता-पिता की एकलौती संतान थी। मौत की जानकारी होते ही माता सकीला का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राम नरायण राम ने बताया कि कुंए में गिरने से बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed