फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl cheated by changing her ATM card

Mirzapur News: युवती का एटीएम काॅर्ड बदलकर की ठगी

Fri, 22 Mar 2024 03:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Girl cheated by changing her ATM card
चील्ह। थाना क्षेत्र के पुरजागिर बाजार स्थित एक एटीएम में बीते फरवरी माह में युवती का एटीएम काॅर्ड बदलकर ठगों ने 19932 रुपये निकाल लिए। बृहस्पतिवार को युवती एटीएम से पैसा निकालने गई तो पता चला कि एटीएम कार्ड बदल गया है और खाते से पैसा निकल गया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के शेख खड़िया विमला देवी मझिगवां निवासी गोरे सरोज के साथ 23 फरवरी को पुरजागीर बाजार के एक एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। एटीएम से बाहर निकलने पर दो ठगों ने उनसे कहा कि तुम्हारा पैसा अभी और निकालेगा। ठग ने युवती का एटीएम काॅर्ड लेकर एटीएम में डालकर चेक करते समय काॅर्ड बदल दिया। युवती विमला गोरे सरोज वहां से चले गए। इस बीच युवती के खाते से 19932 रुपये निकल गए। इस बीच 21 मार्च को युवती ने चील्ह स्थित एक एटीएम में जाकर पैसा निकालने का प्रयास किया तो एटीएम कार्ड बंद बताया गया। दोनों चील्ह स्थित स्टेट बैंक शाखा के मैनेजर के पास गए। वहां अपना खाता चेक करवाया तो उसमें से पैसा निकल चुके थे। तब जाकर उन्हें ठगी का पता चला। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed