{"_id":"57a632774f1c1b356a2b8f70","slug":"getting-people-to-harass-trespassing-on-tracks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरियों पर अतिक्रमण जनता हो रही हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरियों पर अतिक्रमण जनता हो रही हलकान
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
गायब हो गई सड़क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद की पटरियों पर अतिक्रमण के चलते सड़कें संकरी हो गई हैं। आये दिन सड़कों पर जाम लगता है। प्रशासन अतिक्रमण हटवा भी देता है, तो कुछ दिनों में फिर कब्जा हो जाता है। इस मर्ज का स्थाई इलाज नहीं हो पा रहा है।
मिर्जापुर की पटरियों लोगों ने अवैध कब्जा किया गया है। इसमें से कुछ प्रभावशाली लोग है, जिन पर हाथ डालने से नगर पालिका प्रशासन भी परहेज कर रहा है।
वहीं नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की शह पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। नगर पालिका परिषद की पटरियों पर पहले कब्जा किया जाता है। उसके बाद पालिका कर्मियों की मिली भगत से उस पर पक्का निर्माण कराया जाता है। शास्त्रीपुल, लालडिग्गी, मुकेरी बाजार, संगमोहाल, रोडवेज, बसनही बाजार, पक्काघाट, पेटरी चौराहा, गिरधर चौराहा, डंकीनगंज, महुवरिया, तहसील रोड पर आए दिन जाम लगता रहता है। गलियों का हाल तो और भी बुरा है। लोगों ने घर के आगे चबूतरा बारजा बनाकर कब्जा कर लिया है।