फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   gets injured in an accident while on his way to deliver food

Mirzapur News: पीट कर पत्नी का कूल्हा तोड़ा, खाना लेकर जाते समय युवक हादसे में घायल

Tue, 20 Oct 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
gets injured in an accident while on his way to deliver food
राजगढ़। क्षेत्र के तेलियापुर धनसीरिया गांव निवासी सुमन (25) को उसके गुलशन (26) ने कथित तौर पर नशे में पीटकर घायल कर दिया। पिटाई से महिला के कूल्हे की हड्डी टूट गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उधर, पत्नी के लिए खाना लेकर जा रहे पति गुलशन (26) घायल हो गया।
विज्ञापन

सुमन ने चिकित्सकों को बताया कि उसका पति से किसी बात के लिए विवाद हो गया था। इसके बाद नशे की हालत में घर आए पति ने लात-घूंसों और लाठी से उसकी पिटाई कर दी। कूल्हे में चोट लगने के बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य पहुंचे। उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। डॉ. संतलाल ने बताया कि महिला के शरीर पर गंभीर चोटें थीं और उसका कूल्हा टूट गया था। बेहतर इलाज के लिए उसे सोनभद्र रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर सोनभद्र में भर्ती पत्नी सुमन (24) को भोजन पहुंचाने के लिए गुलशन सोमवार को बाइक से जा रहा था। जैसे ही सोनबरसा गांव के पास पहुंचा, तभी ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल गुलशन को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे भी ट्रॉमा सेंटर सोनभद्र रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed