{"_id":"68c46faa8735ff2f3c0173cf","slug":"get-the-work-done-by-making-the-engineer-and-contractor-of-jal-nigam-sit-in-vindhyachal-police-station-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-140002-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जल निगम के अभियंता व ठेकेदार को विंध्याचल थाने में बैठाकर कराएं कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जल निगम के अभियंता व ठेकेदार को विंध्याचल थाने में बैठाकर कराएं कार्य
विज्ञापन
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियों के लिए विंध्याचल धाम में शुक्रवार को मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
22 सितंबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र मेले में जल निगम नगरीय की ओर से खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि जल निगम के अवर अभियंता व ठेकेदार को विंध्याचल थाने में बैठाकर काम कराएं। ताकि समय से काम पूरा हो सके।
बैठक में त्रिकोण मार्ग, अष्टभुजा पहाड़ पर मोतिया तालाब से सीता कुंड तक जाने वाले मार्ग पर पर्याप्त एलईडी लाइट लगाकर प्रकाश व्यवस्था कराने को कहा। मंडलायुक्त ने मंदिर परिसर, गंगा घाट, बैरिकेडिंग व्यवस्था, पार्किंग स्थल, मेला मार्गों की सफाई और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए शेड की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कहा कि मेला क्षेत्र में भीड़-भाड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करें। सभी विभाग मेला क्षेत्र में अपने-अपने कार्यालय खोलें। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए मोबाइल नंबर सहित सूची नगर मजिस्ट्रेट व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराएं।
पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि पार्किंग के लाइसेंस जारी करने के शर्तों में वहां पर शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, रेट सूची बोर्ड लगाना उल्लिखित किया जाए। पार्किंग में अधिक रेट लिए जाने की शिकायत मिलती तो उसके विरुद्ध कार्रवाई करें। बैठक में एडीएम अजय कुमार सिंह, नमामि गंगे विजेता, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार उपाध्याय, सीएमओ उपस्थित रहे।