{"_id":"647e358a5d4ecdef6c0441c5","slug":"get-the-development-work-done-with-the-winning-representative-in-the-civic-bodies-with-triple-engine-nandi-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-505-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकायों में विजयी प्रतिनिधि ट्रिपल इंजन के साथ कराएं विकास कार्य : नंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकायों में विजयी प्रतिनिधि ट्रिपल इंजन के साथ कराएं विकास कार्य : नंदी
विज्ञापन
मिर्जापुर। केसरवानी वैश्य सभा उत्तर प्रदेश एवं केसरवानी वैश्य सभा मिर्जापुर की तरफ से रविवार को रीवां रोड स्थित एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें निकाय चुनाव में विजयी केसरवानी समाज के अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मिर्जापुर नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सभी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकाय चुनाव में इस बार भाजपा को भारी विजय मिली है। अधिकांश निकायों में जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि अब सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे ट्रिपल इंजन के साथ ऐतिहासिक कार्य करें। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ ही जनता ने निकाय चुनाव में केसरवानी समाज के लोगों पर न सिर्फ विश्वास जताया है, बल्कि उन्हें विजयी बना कर निकायों में भेजा है। इसलिए अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे निष्ठापूर्वक अपना काम करें और अपने क्षेत्र को स्वच्छ, स्वस्थ और हरा-भरा बनाएं।
इससे पहले केसरवानी समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री नंदी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। केसरवानी समाज के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. एमके गुप्ता एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र केसरवानी ने महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उधर, सम्मान समारोह के दौरान मिर्जापुर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, अहरौरा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ओम प्रकाश केसरवानी, कोरांव नगर पंचायत अध्यक्ष ओम जी केसरवानी, खखेरू नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद केसरवानी, कड़ा धाम नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी केसरवानी, सिरसा नगर पंचायत अध्यक्ष लखन केसरवानी को सम्मानित किया गया। इनके अलावा हनुमना नगर पंचायत अध्यक्ष आशुतोष केसरवानी भी सम्मानित किए गए। इनके अलावा पार्षद प्रयागराज नीरज गुप्ता, सतीश केसरवानी, रिया केसरवानी, सिरसा नगर पंचायत क्षेत्र के सभासद राना केसरवानी, रवि केसरी, मनोरमा देवी, मंझनपुर के सभासद अंशुल केसरवानी, अझुवा सभासद शीला केसरवानी आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रबंध मंत्री विनोद केसरवानी व अवधेश गुप्ता, राष्ट्रीय सलाहकार किशन केसरवानी, राष्ट्रीय मंत्री प्रदेश अध्यक्ष तीरथ राज गुप्ता, प्रदेश महामंत्री प्रमिल केसरवानी आदि मौजूद थेे।