{"_id":"682f791477d979fd7609af62","slug":"get-the-barracks-and-mess-arrangements-fixed-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-134111-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दुरुस्त कराएं बैरक और मेस की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दुरुस्त कराएं बैरक और मेस की व्यवस्थाएं
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय, परिसर, बैरक की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ अभिलेखों का रखरखाव भी देखा।
उन्होंने पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के होने वाले प्रशिक्षण के लिहाज से बैरक, कक्षाओं, मेस आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद आईजी ने एसएसपी सोमेन बर्मा के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। उन्होंने सीओ और थाना प्रभारियों को अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट पर उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए उसका खंडन करने को कहा।
इस दौरान एएसपी नगर नितेश सिंह और एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।