फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   get profit of shceme

योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाएं

Fri, 21 Aug 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो / अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 21 Aug 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
get profit of shceme
अष्टभुजा अतिथि गृह के सभागार में राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य श्यामलाल पाल की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें अन्य पिछड़े वर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा हेतु चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की गई। सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जनता और पिछड़े वर्ग के लाभार्थियों तक  सीधे पहुुंचाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पिछडे़ वर्ग के पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक व्यक्ति होने के नाते हमारा दायित्व बनता है कि पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं को लोगों तक पहुचाएं। साथ ही ध्यान रखें कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को ही मिले। उन्होंने कहा कि कई जिलों से शिकायतें आती हैं कि कार्य ठीक से नहीं हो रहा है परंतु सबसे अच्छी बात है कि मिर्जापुर से कोई भी शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि सरकार की पिछड़े लोगों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ केवल शहरों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण अंचलों में रहने वाले पिछड़ों के पात्र लोगों को  मिल सके। उन्होंने विभागों में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों में कितने पिछड़ी जाति के लोगों की भागीदारी है, इसकी जानकारी लोगों को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन विभाग, उप निदेशक  कृषि, भूमि संरक्षण विभाग, जिला पूर्ति कार्यालय, चिकित्सा, होम्योपैथिक विभाग, जिला पंचायत, राजकीय पालिटेक्निक, युवा कल्याण विभाग, परियोजना विभाग, समाज कल्याण, कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग, परिवहन विभाग और मंडी समिति की विभागवार, बिंदुवार गहन समीक्षा किया। जिलाधिकारी द्वारा नामित समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव ने बैठक का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed