फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Get GPS installed in all the vehicles related to health department

स्वास्थ्य विभाग में सम्बद्ध सभी गाड़ियों में जीपीएस लगवाएं

Tue, 30 Nov 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Get GPS installed in all the vehicles related to health department
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को नगर विकास सचिव व जिले के नोडल अधिकारी अनुराग यादव ने विकास कार्यों की प्रगति जानी। स्वास्थ्य, सड़क, कृषि, धान खरीद, उर्वरक की उपलब्धता के साथ ही नमामि गंगे के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, आरबीएसके, जिला अस्पताल में एक्सरे, रेडियोलाजिस्ट, 108 एवं 102 एंबुलेंस सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि विभाग के सभी वाहनों पर जीपीएस लगवाया जाय। जिस गाड़ी में जीपीएस न लगा हो उस गाड़ी का भुगतान न किया जाय। कोविड टीकाकरण में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। डेंगू मरीजों के बारे में जानकारी ली। कोविड से मृत्यु के लिए अनुदान की समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक प्राप्त 51 आवेदनों के सापेक्ष 38 लोगों को 50 हजार रुपये प्रति व्यक्ति की दर से भुगतान किया जा चुका है। 13 व्यक्तियों का मुआवजा बैंकिंग तकनीकी कारणों से लंबित है। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान गड्डा मुक्ति कार्य के प्रगति के बारे में अद्यतन रिपोर्ट मांगी गई। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यों को दो सदस्सीय टीम बनाकर प्रत्येक विकास खंड के कम से कम दो या तीन सड़कों का सत्यापन कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

कृषि विभाग की समीक्षा में बताया गया कि उर्वरकों में अभी तक कोई कमी नहीं है। धान क्रय खरीद के संबंध में डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जनपद के लिये दो लाख 31 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष छह हजार छह सौ 93 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। बाढ़ राहत के संबंध में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि प्राप्त धनराशि के सापेक्ष शत प्रतिशत वितरण किया जा चुका है। दो करोड़ की आवश्यकता और है, जिसकी मांग शासन से की गई है। ठंड को देखते हुये रैन बसेरा के निर्माण एवं कंबल वितरण के लिए निर्देश दिए गए हैं। परिषदीय विद्यालयों के कुल छात्र-छात्राओं के लिए यूनिफार्म, जूता, मोजा आदि के लिए अभिभावकों के खाते में 50 प्रतिशत धनराशि भेजी जा चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना नगरीय की समीक्षा की गई। बैठक में गोशालाओं की स्थिति, नहरों की सफाई, विद्युत आपूर्ति, बकाया बिलों की वसूली की भी बिंदुवार समीक्षा की गई। जल निगम की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि नगर में खोदी गई सड़कों को आवागमन के लिए तत्काल दुरुस्त कराया जाय। अपर जिलाधिकरी नमामि गंगे ने नमामि गंगे के तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेंद्र कुमार वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी पीएस त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह के अलावा अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 लाख रुपये के ऊपर की योजनाओं की भी हुई समीक्षा
मिर्जापुर। नोडल अधिकारी ने 50 लाख से ऊपर निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की।सिडको द्वारा कराये जा रहे विभिन्न कार्यो के धीमी प्रगति पर नाराजगी प्रकट की गयी। बैठक में बरौधा एवं पड़री में निर्माणाधीन छात्रावास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजौली, अभिनव विद्यालय पर्यटन विकास योजनान्तर्गत विन्ध्यवासिनी धाम में कराये जाने वाले कार्य, निर्माणाधीन माध्यमिक स्कूलों, पुलिस बैरक, शिवपुर एवं जमालपुर ओवरब्रिज सहित अन्य कार्यो की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed