फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Get checked at pathology and ultrasound centres: Neelam

पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच कराएं : नीलम

Thu, 26 Jun 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Get checked at pathology and ultrasound centres: Neelam
राजगढ़। युवती के गर्भपात के मामले का वीडियो वायरल होने और आईजीआरएस पर भ्रूण की जांच की शिकायत मिलने पर राज्य महिला आयोग सदस्य नीलम प्रभात बुधवार को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं।
विज्ञापन

उन्होंने सीएचसी प्रभारी को क्षेत्र के पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
पिछले दिनों क्षेत्र के एक अस्पताल में युवती के गर्भपात करने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके अलावा आईजीआरएस पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों में भ्रूण की जांच की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

इनका संज्ञान लेते हुए महिला आयोग की सदस्य राजगढ़ सीएचसी पहुंचीं। उन्होंने अस्पताल में मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही भर्ती मरीजाें से पूछताछ की। इसके अलावा उन्होंने गर्भपात मामले में पीड़ित युवती को अस्पताल बुलाकर बंद कमरे में उससे पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पवन कश्यप को मामले की जांच कर कार्रवाई करने निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के आसपास व कस्बे में संचालित पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच करने को कहा। इस दौरान महिला थाना निरीक्षक भानुप्रिया, थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल, डॉ. संतलाल, डॉ. अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed