फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   German theatre producer admired the natural beauty of Lakhaniya Dari

Mirzapur News: जर्मनी की थिएटर प्रोड्यूसर ने निहारी लखनिया दरी की प्राकृतिक सुंदरता

Mon, 09 Sep 2024 04:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
German theatre producer admired the natural beauty of Lakhaniya Dari
अहरौरा। प्राकृतिक सौंदर्य से सुसज्जित लखनिया दरी जल प्रपात अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होता जा रहा है। रविवार को जर्मन पर्यटक तथा पेशे से थिएटर प्रोड्यूसर क्लारा ने लखनिया दरी पहुंचकर झरने के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। उनका कहना था कि अगली बार यात्रा के दौरान डॉक्यूमेंट्री भी बनाई जाएगी और अंतरराष्ट्रीय पटल पर यह जलप्रपात सुर्खियां बटोरेगा।
विज्ञापन

पर्यटन केंद्र पर विदेशी मेहमानों को देखकर सैलानियों ने भी मस्ती की। रविवार को जर्मनी की थिएटर प्रोड्यूसर क्लारा दिल्ली तथा बनारस के पर्यटक साथियों को साथ लेकर लखनिया दरी पहुंचीं। यहां उन्होंने झरने तथा प्राकृतिक सौंदर्य को कैमरे में कैद किया। प्राकृतिक गुफाओं, पहाड़ों की चट्टानों को छूकर उसकी अनुभूति की। इस दौरान उनको भित्ति चित्रों की कहानी के बारे में अनुवाद करके बताया गया तो उन्होंने उसकी भी तस्वीर ली। संसाधन विहीन प्राकृतिक रमणीय स्थल लखनिया दरी अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को लुभाने लगा है। क्लारा से वार्ता के बाद अनुवादक ने बताया कि लखनिया दरी अप्रतिम पर्यटन स्थल है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता का शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता है। इस दौरान पर्यटकों को देशी भोजन बाटी-चोखा भी भरोसा गया। जिसके स्वाद की सराहना की गई। इस दौरान क्लारा ने बताया कि वह जर्मनी में थिएटर प्रोड्यूसर हैं। अगली बार की यात्रा के दौरान डॉक्यूमेंट्री की योजना बनाई जाएगी तथा अंतरराष्ट्रीय पटल पर यह जलप्रपात सुर्खियां बटोरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed