फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gave the message of unity by running a race

Mirzapur News: दौड़ लगाकर दिया एकता का संदेश

Wed, 01 Nov 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Gave the message of unity by running a race
मिर्जापुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मंगलवार को लोंगाे ने याद किया। ब्लाॅक मुख्यालयों, स्कूलों और काॅलेजों में विचार गोष्ठियां आयोजित की गईं। रन फार यूनिटी में दौड़ लगाकर लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सिटी शरद कुमार सिंह ने कर्मचारियों संग लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान एडीओ सहकारिता अवनीश यादव, एडीओ एसटी जयगणेश पांडेय आदि मौजूद रहे। पटेल जयंती पर कोन ब्लाॅक मुख्यालय से चील्ह चौराहा तक रन फार यूनिटी में दौड़ लगाई गई। इसमें ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर देश की एकता का संदेश दिया। बीडीओ राकेश शुक्ला, भारतेंदु यादव, विनोद यादव आदि मौजूद रहे। ब्लाॅक मुख्यालय मझवां सहित सभी सरकारी संस्थानों, स्कूलों और काॅलेजों में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। नगर पंचायत स्थित कैंप कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कछवां थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य ने थाना परिसर में लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अधीक्षक डाॅ. सी बी पटेल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। राजगढ़ के इंदिरानगर स्थित रूद्र इंटरनेशनल स्कूल, आरएसएम इंटर काॅलेज, किसान इंटर कॉलेज एवं बृजराज इंटर काॅलेज में मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान प्रबंधक प्रमोद सिंह, बृजेश सिंह, श्रवण सिंह आदि मौजूद रहे। अदलहाट क्षेत्र के कौड़ियांकला स्थित विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल में सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। चेयरमैन डॉ. नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी, प्रधानाचार्या शैल तिवारी, संजीव दुबे आदि रहे।
विज्ञापन

नरायनपुर के बैकुंठपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया। कार्यकर्ता नगर भ्रमण करते हुए नरायनपुर तिराहे पर स्थित पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सुनील सिंह पटेल, हाजी मुस्तफा खान, सुरेंद्र सिंह पटेल आदि रहे। कैलहट के राजदीप महाविद्यालय के बीएड विभाग में पटेल जयंती पर प्रबंधक इं राज बहादुर सिंह ने माल्यार्पण किया। प्राचीन इतिहास कि प्रवक्ता डाॅ. इमरान खान, डाॅ. प्रशांत कुमार सिंह व अखण्ड प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को लौह पुरुष के पद चिन्हों पर चलने की सीख दी। रामललित सिंह पीजी काॅलेज में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया गया। प्रबंधक अनमोल सिंह, प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह आदि रहे। अहरौरा के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर वनस्थली महाविद्यालय के पास अस्थाई टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर धरना दे रहे भाकियू के नेताओं ने लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान सिद्धनाथ सिंह, कंचन सिंह फौजी, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। पटेहरा ब्लाॅक में लौहपुरुष की जयंती पर मुख्य गेट से मलुआ पंचायत भवन तक लंबी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसे एडीओ श्रीकृष्ण उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाई। जिसमें सुशील कुमार प्रथम, नन्हकू राम द्वितीय, प्रदीप कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed